** डामोर जनजाति---
                          यह जनजाति मुख्यत डूंगरपुर, बांसवाड़ा ,व उदयपुर जिले में बसी हुई है सर्वाधिक डामोर डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा पंचायत में निवास करते हैं डामोर लोगों को डामरिया भी कहते हैं डामोर अपनी उत्पत्ति राजपूतों से मानते हैं डामोर जनजाति में भी एकांकी परिवार को प्रचलन है परिवार का मुखिया पिता होता है डामोर समुदाय में पंचायत के मुखिया को मुखी करते हैं इस जनजाति में विवाह का मुख्य आधार वधू मूल्य होता है वर पक्ष को कन्या के पिता को वधू मूल्य देना पड़ता है इनमें बहु विवाह का भी प्रचलन है छैला बावजी तथा ग्यारस की रेवाड़ी डामोर के दो प्रमुख मेले

                   यह लोग प्रधानतः कृषक है तथा मक्का व चावल की खेती करते हैं आखेट व संग्रहण भी इनकी आजीविका के साधन है
           
                             कथोड़ी कंजर वा सांसी राजस्थान की अन्य प्रमुख जनजातियां हैं कथोड़ी उदयपुर की कोटडा झाडोल व सराडा पंचायत समिति में बसे हैं खैर के वृक्ष से कत्था तैयार करने में दक्ष होने के कारण यह कथोड़ी कहलाते हैं
         कंजर मुख्यतः कोटा ,बूंदी, बारा, झालावाड़ ,चित्तौड़गढ़ ,सवाई माधोपुर ,अलवर, भीलवाड़ा ,अजमेर जिले में पाए जाते हैं कंजर शब्द की उत्पत्ति 'काननचार' से हुई है जिसका अर्थ जंगल में विचरण करने वाला है यह चोरी वअपराध के लिए कुख्यात है पर यह लोग हाकम राजा का प्याला पीकर कभी झूठ नहीं बोलते हैं इन लोगों के घरों में भागने के लिए पीछे की तरफ खिड़की की होती है परंतु दरवाजे नहीं होते हैं कंजर जनजाति की कुलदेवी चौथ माता है कंजर महिलाएं नाचने गाने में प्रवीण होती है

               सांसी जनजाति मुख्यतः भरतपुर वअजमेर जिले में निवास करती है यह लोग खानाबदोश जीवन जीते हैं जंगली जानवरों के शिकार के साथ छोटे-छोटे हस्तशिल्प इनकी आजीविका का मुख्य आधार है

** अन्य महत्वपूर्ण  प्रशन--
प्रशन(1.) डामोर जनजाति किन-किन जिलों में निवास करती है
उत्तर-- डामोर जनजाति मुख्यतः डूंगरपुर, बांसवाड़ा व उदयपुर जिलों में निवास करती है

प्रशन(2.) सर्वाधिक डामोर जनजाति किस जिले में निवास करती है
उत्तर-- सर्वाधिक डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा पंचायत में निवास करते हैं

प्रशन(4.) डामोर जनजाति को अन्य किस नाम से जाना जाता है
उत्तर --डामरिया

प्रशन(5.) डामोर जनजाति में कौन से परिवार का प्रचलन है
उत्तर-- एकांकी परिवार

प्रशन(6.) डामोर जनजाति में कौन सी प्रथा का प्रचलन है
उत्तर -- बहु पत्नी प्रथा का प्रचलन है

प्रशन(7.) कथोड़ी जनजाति किस चीज में दक्ष है
उत्तर-- कथोड़ी जनजाति खैर के वृक्ष से कत्था तैयार करने में दक्ष है इसलिए इस जनजाति को कथोड़ी  कहा जता है

प्रशन(8.) कथोड़ी जनजाति किस जिले में निवास करती है
उत्तर-- कथोड़ी जनजाति उदयपुर की कोटडा झाडोल व सराडा पंचायत समिति में बसे हैं

प्रशन-(9.) कंजर जनजाति मुख्यतः किन जिलों में निवास करती है
उत्तर-- कंजर जनजाति मुख्यतः कोटा ,बूंदी, बारा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ ,सवाई माधोपुर ,अलवर, भीलवाड़ा, व अजमेर जिले में पाई जाती है

प्रशन(10.) कंजर की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है
उत्तर-- कंजर शब्द की उत्पत्ति काननचार् शब्द से हुई है जिसका अर्थ है जंगल में विचरण करने वाला

प्रशन(11.) कंजर जनजाति किस प्याले को पीकर कभी झूठ नहीं बोलती
उत्तर-- कंजर जनजाति के लोग हाकम राजा का प्याला
पीकर कभी झूठ नहीं बोलते हैं

प्रशन(12.) सांसी जनजाति मुख्यतः किन जिलों में निवास करती है
उत्तर-- सांसी जनजाति मुख्यतः भरतपुर व अजमेर जिले में निवास करती है